Uttarakhand news: अभी जारी रहेगी बारिश, 5 दिन का जारी हुआ अलर्ट, 31 अगस्त तक जानिए कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में मानूसन की बारिश का क्रम थमने की अभी संभावना नजर नहीं आने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में अगले 5 दिन तक बारिश होने का अनुमान जताया है। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज बुधवार को 4 पहाड़ी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। गढ़वाल के देहरादून और पौड़ी जिलों में कुमाऊं मंडल के नैनीताल और बागेश्वर में भी आज कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र आने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रविवार तक का मौसम का अनुमान जारी कर दिया ।है। गुरुवार 28 अगस्त को देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और बागेश्वर इन चार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।
अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की बात कही गई है। शुक्रवार 29 अगस्त को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में इस दिन कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।
इसके साथ ही मैदानी जिलों में भी बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 और 31 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। ऐसे में एक बार फिर लोगों से सतर्क रहने की अपील जारी की गई है। बता दें कि उत्तरकाशी, पौड़ी और चमोली जिले पहले से ही आपदा की मार झेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications