Aaj Ka Mausam: चुभती गर्मी से परेशान बेंगलुरु को जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश?
Aaj Ka Mausam: मार्च के महीने में मई वाली गर्मी झेल रहे कर्नाटक के लिए एक बड़ी खुशखबरी है,उसे जल्द चुभते सूरज से निजात मिलने वाला है। दरअसल भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि साउथ कर्नाटक में आज से बारिश होने की आशंका है, उनके हिसाब से राज्य में प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं।
कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने आज राज्य के तटीय, मलनाड और दक्षिणी आंतरिक जिलों में और 22 मार्च को पूरे कर्नाटक में गरज, बिजली और 30-40 किमी/घंटा की गति तक की तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट मध्यम बरसात की आशंका को जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

यहीं नहीं चुभत गर्मी से परेशान बेंगलुरु में भी शनिवार-रविवार को बारिश होने के आसार हैं, अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर बेंगलुरु वासियों का वीकेंड शानदार हो जाएगा।
गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना (Aaj Ka Mausam)
IMD के अनुसार, तटीय और मलनाड क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 30-40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। कर्नाटक में प्री-मानसून सीज़न के दौरान यह मौसम पैटर्न नार्मल है और ये बातें इसका भी संकेत देती हैं कि मानसून अपने निर्धारित वक्त पर ही यहां पर दस्तक देगा। खैर प्री-मानसून सीजन के आगे बढ़ने के साथ वीकेंड पर तापमान में कमी आने की संभावना है।
बेंगलुरु का तापमान 34.7 डिग्री पहुंचा (Aaj Ka Mausam)
गौरतलब है कि 20 मार्च 2025 को बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आज भी मौसम के तेवर ऐसे ही रहने वाले हैं। तो वहीं दूसरी ओऱ तुमकुरु, रामनगर, मैसूर, मांड्या, कोडागु, कोलार, हसन, चिकमगलुरु, चिक्काबल्लापुर, चामराजनगर और ग्रामीण-शहरी कन्नड़ में हीटवेव का अलर्ट आज और कल के लिए जारी किया गया है।
पहाड़ों पर बरसात के आसार (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं उडुपी, कन्नड़, बागलकोट, बेलगावी, बीदर, धारवाड़, गडग, हावेरी, कलबुर्गी, कोप्पल, रायचूर, में बारिश की आशंका बनी हुई है। कर्नाटक के अलावा दूसरे राज्यों कि बातें करें तो आपको बता दें कि पहाड़ों पर बरसात के आसार बने हुए हैं।
चटक धूप और शुष्कता का सामना करना पड़ेगा
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं असम और सिक्किम में बारिश का अलर्ट जारी है जबकि यूपी-बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बरसात हो सकती है जबक दिल्ली में मौसम साफ रहने के आसार हैं और आज भी लोगों को यहां पर चटक धूप और शुष्कता का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications