Aaj ka Mausam Updates: केरल से कर्नाटक तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में हल्की-फुल्की बारिश की आशंका
Today Weather Updates: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और उसके आस पास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
उधर, विज्ञान विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है।

वहीं, उत्तर भारत की बात करें तो राजस्थान, हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
लखीमपुर खीरी: बाढ़ का पानी घरों में घुसा
#WATCH उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी के कई हिस्सों में सप्ताहभर बाद भी बाढ़ जैसी स्थिति बरकरार है। बाढ़ पानी घरों में घुस जाने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/wcMKLKLgUs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2024
IMD ने कर्नाटक, केरल, कोंकण, गोवा के लिए जारी किया रेड अलर्ट
#WATCH दिल्ली: मौसम की स्थिति पर IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, "...आज से मानसून नीचे की तरफ शिफ्ट हो रहा है... आने वाले दिनों में तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण गोवा के लिए हम रेड अलर्ट जारी कर रहे हैं। वहां पर 20 सेमी. से अधिक वर्षा हो सकती है... दिल्ली NCR की बात करें तो वहां… pic.twitter.com/SMCwFvfFvi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2024
UP: बाढ़ ने 17 जिलों में मचाया कहर
बिहार के मुजफ्फरपुर में बनी बाढ़ जैसी स्थिति
#WATCH मुजफ्फरपुर, बिहार: भारी बारिश के कारण मुजफ्फरपुर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है जिस कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/4wEhZCHucC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2024
24 घंटों में पूरे मध्य प्रदेश हो सकती बारिश
पुणे के कई हिस्सों में हुई बारिश
#WATCH पुणे (महाराष्ट्र): शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/wdD4FyytUi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2024












Click it and Unblock the Notifications