UP Flood News: उत्तर प्रदेश में 17 जिलों में बाढ़ के हालात, सरयू समेत कई नदियों के जलस्तर में उतार चढाव जारी

UP News: उत्तर प्रदेश के कुल 17 जिलों में बाढ़ के हालात कायम हुए हैं। नदियों के जलस्तर में निरंतर तेजी और कमी दर्ज की जा रही है। इस उतार-चढ़ाव के कारण बरेली में बहगुल नदी उफान पर है। इससे कई गांवो में जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ की वजह से राज्य दो बच्चों समेत कुल चार लोगों की डूबने से मौत हो गई है। हालाकिं अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर घट रहा है। पिछले कई दिनों से बारिश के कारण सरयू नदी के जलस्तर में लगातार बढोतरी देखने को मिल रही थी।

बताया जा रहा है कि बरेली में बहगुल नदी में उफान आने से कई गांव प्रभावित हैं। दो बच्चों सहित तीन लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पीलीभीत में भी डूबने से एक की मृत्यु हुई है। जिले में दो दिन से बाढ़ रुकी जरूर है , किंतु उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटने से पहाड़ी नदियां उफनाई हैं। बनबसा बैराज से पानी छोड़ने के बाद पीलीभीत में शारदा नदी में दोबारा बाढ़ आ सकती है।

up news jpg

उत्तर प्रदेश में बारिश का मुसीबत बनकर बरस रही है, यहां कई क्षेत्रो में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य जिन 17 जिलों में बाढ़ ने कहर मचा रखा है,उससे जुड़े लगभग 97 गांवों से शहरों का संपर्क टूट चुका है। इस वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण से नदियों को जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई ग्रामीण अंचल बाढ़ की चपेट में हैं। इधर यूपी सरकार ने अधिकारीयों को लगातार मॉनिटरिंग कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन होगी तेज बारिश, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+