Weather: कैसा रहेगा मौसम? होगी बूंदाबांदी या फिर बढ़ेगी गर्मी, IMD ने बताया इस पूरे हफ्ते का हाल
Weather Today Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि मार्च में अभी कुछ दिन और मौसम सुहाना रहेगा। बीच-बीच में गर्मी का भी एहसास होगा लेकिन सुबह और रात में मौसम अभी सामान्य बना रहेगा।
आईएमडी ने अगले चार दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि, 12 और 13 मार्च को इस क्षेत्र में छिटपुट आंधी और बिजली भी गिर सकती है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा।
IMD rainfall alert: इन राज्यों में होगी बारिश
- मौसम कार्यालय ने 11-14 मार्च के दौरान पंजाब में और 13 मार्च को हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है।
- आईएमडी ने 11 और 13 मार्च को पंजाब में और 13 मार्च को हरियाणा में छिटपुट आंधी और बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की है।
- उत्तर पूर्व भारत में 13 और 14 मार्च को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
- 9-11 मार्च के दौरान केरल और माहे में और में भी बारिश हो सकती है।
Delhi weather update: कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम?
- दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ल में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
- दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'मध्यम' श्रेणी में है।
IMD Snowfall alert: इन राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी
- मौसम विभाग ने कहा कि 9 से 13 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी और 14 और 15 मार्च को छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
- उत्तराखंड में आज (11 मार्च) और 12 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 13 और 14 मार्च को भी बारिश और बर्फबारी के अलर्ट हैं। 13 मार्च को छिटपुट गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications