Aaj ka Mausam: देशभर में दिखेगा मौसम का डबल अटैक, आज कहां-कहां होगी बारिश, पढ़ें वेदर अपेडट
Weather forecast Today (aaj ka mausam) : देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक केरल में मानसून पहुंच चुका है, जिसका असर आज रविवार 25 मई को साफ देखने को मिलेगा। केरल में इसकी वजह से पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही, जो आज भी जारी रहेगी। तेज पश्चिमी हवाओं के कारण भारी से भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के बाद आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, कन्नूर, कासरगोड, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के मुताबिक इस बदले हुए मौसम का असर दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई शहरों और जिलों जैसे यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, हिसार, जींद, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह में दिखने वाला है। आज यहां बारिश की संभावना है।

Weather Forecast India: देशभर में कहां कैसा रहेगा मौसम?
🔴 उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत और अन्य शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।
🔴 राजस्थान के अलवर, भिवाड़ी, झुंझुनू, पिलानी, कोटपुतली और आसपास के इलाकों को भी अलर्ट पर रखा गया है। पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। राजस्थान में धूल भरी आंधी भी चलेगी।
🔴 बिहार के कई जिलों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। झारखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।
🔴 तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
🔴 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
🔴 अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात राज्य, लक्षद्वीप, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
🔴 मध्य प्रदेश, पंजाब, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल और विदर्भ में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications