Weather: दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ ओले-बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत को ठंड से राहत, जानें मौसम का पूरा अपडेट
Weather Today Forecast: उत्तर भारत में अब लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश हो सकती है।
आईएमडी ने कहा है कि पश्चिमी हिमालय की तरफ एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन रहा है, जिसकी वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश होगी। दिल्ली में भी आंधी-तूफान के साथ ओले-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Weather forecast: जानिए किन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में 19 से 21 फरवरी के दौरान बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 19 फरवरी को उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया है।
- 18-20 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं 18 और 19 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।
- आईएमडी ने 19 फरवरी के लिए हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी वेदर ने कहा, "हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 फरवरी 2024 को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
- आईएमडी ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में 17 फरवरी से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले एक से दो दिनों में उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति में सुधार होगा।
Delhi Weather: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 17 से 22 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच रहेगा। दिल्ली में आज और 18 फरवरी को सुबह कोहरा फिर बादल की आवाजाही देखने को मिल सकती है।
उसके बाद 19 से 21 फरवरी को दिल्ली में बारिश होगी। 20 फरवरी को ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं 22 फरवरी को भी बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications