Aaj ka Mausam: बारिश के साथ ठंड ने दी दस्तक, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट?

Aaj Ka Mausam: अक्टूबर का महीना खत्म होते-होते देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह-शाम की ठंड महसूस होने लगी है। तो दूसरी ओर दक्षिण भारत में बादल भारी पड़ने को तैयार हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 30 अक्टूबर के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि दक्षिणी राज्यों में चक्रवाती असर के कारण कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर भारत में अब सर्दी की शुरुआती दस्तक महसूस की जाएगी।

Aaj ka Mausam

दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा छा सकता है और हवा की गुणवत्ता "खराब" श्रेणी में रहने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। पूर्व और पूर्वोत्तर राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: MP News: चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से 11 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, तेज आंधी-गरज के साथ बदलेगा मौसम

उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने दी दस्तक

दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। वहीं राजस्थान में बारिश की गतिविधियाँ घटेंगी, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट का असर मैदानी हिस्सों में भी दिखेगा।

दक्षिण भारत में चक्रवाती प्रभाव से भारी बारिश

दक्षिण भारत में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना में गरज-चमक और तेज़ हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु और रायलसीमा में मध्यम बारिश और छींटे पड़ सकते हैं।

केरल, माहे और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। मध्य और पश्चिम भारत के कुछ जगहों पर बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में मौसम ठंडा रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार और झारखंड में 30 और 31 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ओडिशा के तटीय और दक्षिणी हिस्सों जैसे गंजाम और कोरापुट में निचले दबाव के कारण तेज बारिश जारी रहेगी। कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा - में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

ये भी पढ़ें: Delhi AQI Today: राजधानी में सांसों पर संकट जारी! क्लाउड सीडिंग के बाद एयर क्वालिटी में हुआ कितना सुधार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+