Aaj Ka Mausam: राजस्थान- हिमाचल में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: पूरे देश में मानसून अपने पूरे शबाब पर है, कई राज्यों में जमकर बादल बादल बरस रहे हैं, दिल्ली में भी बारिश और धूप की आंख-मिचौली चल रही है। सुबह यहां पर बारिश हो रही है तो वहीं कुछ देर बाद यहां पर धूप निकल जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी यहां पर ऐसा ही हाल रहेगा, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में इस पूरे हफ्ते लोगों को ऐसे ही मौसम का सामना करना पड़ेगा। नेशनल कैपिटल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है तो वहीं तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

Aaj Ka Mausam

उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना , बंगाल और राजस्थान में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 101 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -70 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -81 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -93 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 92 एक्यूआई

हिमाचल में होगी भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)

चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में आज भी बरसात होने के आसार हैं, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि बादल फटने की वजह से आई बाढ़ के कारण हुई तबाही से हिमाचल में अब तक 105 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अभी भी कई जगहों से रास्ते टूटे हुए हैं। कुल 199 सड़कें बंद हैं। फिलहाल इन्हें ठीक करने का काम लगातार जारी है।

गुजरात में हो सकती है हल्की बारिश

अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, कच्छ, गांधीनगर में आज मध्यम बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

पंजाब में भी बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा में बारिश का दौर जारी रहेगा। येलो अलर्ट यहां पर जारी है।

यूपी में होगी भारी बरसात

वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, इटावा, मुगलसराय, झांसी, मुरादाबाद, गोरखपुर में भारी बारिश की आशंका है।

राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट (Aaj Ka Mausam)

राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्री गंगानगर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, सीकर , जोधपुर में भारी बारिश की उम्मीद जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

केरल-कर्नाटक में अलर्ट जारी

कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड में भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं बेंगलुरु, मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर में हल्की बारिश होगी और बादल छाए रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+