Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में बरसेंगे मेघ, क्या दिल्ली में होगी बारिश? जानिए IMD का अपडेट
Aaj Ka Mausam: उमस से परेशान दिल्ली का आज भारी बारिश का सामना हो सकता है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज पूरे दिन यहां पर बारिश होने के आसार हैं जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक सोमवार को पूरे दिन मौसम भीगा-भागा रहेगा इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त मौसम का अपडेट पता करके निकलें।
आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35-27 और न्यूनताम तापमान 24-26 डिग्री रहने का अनुमान है। तो वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो इसमें पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 127 दर्ज किया गया है। बारिश के कारण यहां की आबोहवा पहले से थोड़ी बेहतर हुई है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -79 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -86 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -95 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -83 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 129 एक्यूआई
केवल दिल्ली ही नहीं यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा में भी भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का ये दौर पूरे हफ्ते जारी रहेगा।
हिमाचल में बरसेंगे मेघ (Aaj Ka Mausam)
भारी बारिश की मार झेल रहे हिमाचल में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। शिमला, चंब और कुल्लू में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश (Aaj Ka Mausam)
ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर में भारी बरसात के आसार हैं।
महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला
मुंबई, कोंकण, नासिक, औरंगाबाद, अमरावती, पुणे और नागपुर में येलो अलर्ट और रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर , लखनऊ, अयोध्या, फैजाबाद में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications