Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार में भारी बारिश की आशंका, बिजली भी चमकेगी, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?
Aaj Ka Mausam: मूसलाधार बारिश के बाद अब दिल्ली में बरसात की रफ्तार जरा धीमी पड़ गई है, जिसके कारण उमस और गर्मी में इजाफा हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि संडे को यहां पर किसी भी तरह से बादल के बरसने के आसार नहीं है इसलिए अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
हालांकि 17 सितंबर से एक बार फिर से बरसात का दौर देखने को मिल सकता है क्योंकि पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है जिसके कारण 17-19 सितंबर के बीच भारी बरसात दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल सकती है।

14 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 121 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -68 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -88 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -99 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -89 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 121 एक्यूआई
उत्तराखंड , जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बंगाल में आज भी बारिश देखने को मिल सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
UP में भारी बारिश का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
लखनऊ, प्रयागराज, फैजाबाद, रायबरेली, अमेठी, झांसी, बलिया, बहराइच, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, लखनऊ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम की जानकारी जरूर ले लें।
बिहार में भारी बारिश की आशंका
पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया , बेगूसराय , भागलपुर, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण भी भारी बारिश के आसार हैं, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है, कहीं-कहीं पर वज्रपात और आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
जम्मू, सांबा, उधमपुर, रियासी, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा, शोपियां में भी येलो अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड में होगी बरसात
देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, नैनीताल में येलो अलर्ट जारी किया गया है, अगले दो-तीन दिन यहां पर बारिश ऐसी ही रहेगी।
कर्नाटक में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)
बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में हल्की बरसात हो सकती है, येलो अलर्ट जारी किय गया है।












Click it and Unblock the Notifications