Aaj Ka Mausam: JK में आज भी मौसम रहेगा खराब, भारी बारिश की आशंका, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज भी बारिश की आशंका है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी हल्की बारिश की आशंका बनी हुई है और पूरे दिन रूक-रूककर बरसात होती रहेगी इसलिए पूरे दिन मौसम गीला ही रहने वाला है। आपको बता दें कि बुधवार सुबह से ही यहां पर बरसात हो रही है, जिसकी वजह से यहां पर मौसम सुहाना हो गया है, लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिली हुई है।

दिल्ली के तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनताम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 114 दर्ज किया गया है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -74 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -85 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -97 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -89 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 113 एक्यूआई

दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय और जम्मू-कश्मीर में भी मौसम के खराब रहने के ही आसार है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)

जम्मू, आरएस पुरा, सांबा, अखनूर, नगरोटा, कोट भलवाल, बिश्नाह, विजयपुर, पुरमंडल और कठुआ में आज भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में होगी मध्यम से तेज बरसात (Aaj Ka Mausam)

गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, संतकबीर नगर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, शामली में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

उत्तराखंड में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल में भी आज मौसम के खराब रहने के आसार हैं।

कर्नाटक में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में आज हल्की बारिश के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+