Aaj Ka Mausam: धूप या बारिश? आज कहां-कहां बरसेंगे बादल? जानिए दिल्ली का हाल

Aaj Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से एक बार फिर पारा चढ़ने वाला है और लोगों को गर्मी झेलनी पड़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली में 6 से लेकर 10 जून तक मौसम शुष्क रहने वाला है।

आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार को बादल तो छाए रहेंगे लेकिन वो बरसेंगे नहीं, 10 जून तक मौसम का यही हाल दिल्ली और आस-पास के शहरों में रहेगा। मौसम के ड्राई होने की वजह से पारा 40 तक पहुंच सकता है और लोग को गर्मी और उमस झेलनी पड़ेगी।

Aaj Ka Mausam

अगर आज की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 38-40 और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री रह सकता है। लोगों को गर्म हवाओं का सामना दिन में करना पड़ सकता है

कैसी है आज दिल्ली की आबो-हवा?

दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 219 ए दर्ज किया गया है, जो कि काफी खराब है, बारिश होने की वजह से इसमें पहले थोड़ा सुधार था लेकिन अब एक बार फिर से ताप बढ़ेगा तो प्रदूषण फिर से बढ़ेगा।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है। (सुबह 6 बजे की स्थिति)

यूपी में भी अब पारा चढ़ेगा क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा, मौसम विभाग ने कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिनों तक फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी में हल्की बारिश के आसार हैं।

असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात

तो असम, मणिपुर, सिक्किम में बाढ़ की गिरफ्त में है,फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। असम, मणिपुर में आज भी बरसात होने की संभावना है।

कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में Yellow Alert जारी

हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी है तो वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भी आज हल्की से मध्यम बरसात संभल है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+