Aaj Ka Mausam: कोहरे के आगोश में दिल्ली-NCR की सुबह, UP में कोल्ड डे का अलर्ट, IMD से जानें कब मिलेगी राहत?
Weather News in Hindi: कोहरे और शीतलहर का कहर दिल्ली पर लगातार जारी है। चादरनुमा कोहरे की परत दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) को अपने आगोश में समेटे हुए है। वहीं, बर्फ जैसी ठंडी शीतलहर कांपने पर मजबूर कर रही है।
गणतंत्र दिवस (Republic Day) की सुबह 6 बजे दृश्यता शून्य की जैसी स्थिति बनी रही। लोग अलाव जलाकर ठंड में खुद का बचाव करते नजर आए। घने कोहरे (Heavy Fog)के कारण लगातार एक सप्ताह से ट्रेनें और फ्लाइट्स (Flights Late) की सेवाएं प्रभावित हो रही है। ज्यादातर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट हैं।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह और ठंडे दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम से घना कोहरा रहेगा। यह भी बताया कि 27 जनवरी को भी कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। लेकिन, एक अच्छी खबर भी दी कि 28 जनवरी को कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कहां बारिश का अलर्ट ?
मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप में 27 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट पर नजर डालें तो, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। वहीं, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।
कई ट्रेंने और फ्लाइट्स लेट
बीते दिन, यानी गुरुवार को घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कम से कम 45 फ्लाइट्स लेट हुईं। पिछले दो हफ्तों में, भारत के उत्तरी क्षेत्र में शीत लहर ने राष्ट्रीय राजधानी से आने-जाने वाली फ्लाइट्स और रेल परिचालन को लगातार बाधित किया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट्स के अलावा, घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications