Aaj Ka Mausam: इन 3 राज्यों में चलेगी शीतलहर, दिल्ली में AQI बहुत खराब, जानें IMD का मौसम अपडेट
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में अब सर्दी ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। गुरुवार को भी कई प्रदेशों में शीतलहर के लिए अलर्ट जारी है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा है कि आज लेकर 15 नवंबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में शीतलहर देखी जा सकती है तो वहीं वहीं दूसरी तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश की आशंका है।
गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में अब दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ रहा है।

इन क्षेत्रों में सुबह और रात को हल्की धुंध या कोहरा भी देखने को मिल सकता है। नेशनल कैपिटल की बात करें तो आज भी यहां पर मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि दिन में धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज भी दिल्ली AQI भी बहुत ज्यादा खराब है, जो कि अच्छा संकेत नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -429 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -438 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -488 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -463 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 484 AQI

दक्षिण भारत में मौसम (Aaj Ka Mausam)
तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है। तो वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इसलिए यात्रा या बाहर निकलने से पहले अपने क्षेत्र के लिए विशेष मौसम अपडेट जरूर चेक करें, फिलहाल कर्नाटक के तटीय और उत्तरी आंतरिक जिलों में शुष्क मौसम बना रहेगा।
हल्की बारिश का अनुमान (Aaj Ka Mausam)
ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है और मौसमं ड्राई रहेगा। मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा में हल्की बारिश का अनुमान है।
उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में भी हल्की बारिश होने का आशंका है, जिससे ठंड बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications