Aaj Ka Mausam: देश के 7 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी , फिर से बढ़ेगी गलन
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम ने पलटी मारी है, कई राज्यों में पारा गिरने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 27 जनवरी को कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका हैं, जिसके एक बार फिर से कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।
आईएमडी ने दिल्ली, एनसीआर में आज भी हल्की बरसात के आसार हैं। पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में तेज बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने 27 जनवरी को राजधानी में आसमान में हल्के बादल छाए रहने और सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध रहने का अनुमान लगाया है।, IMD ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है, उसका कहना है कि आज यहां पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वैसे यहां के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में पहले से सुधार हुआ।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 291 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -238 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -259 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 229 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -228 AQI
28, 29 और 30 जनवरी त को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है, सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध के कारण विजिबिलिटी कम रहेगी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में ठंड बढ़ेगी।

27 जनवरी को छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश
आज पंजाब में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है तो वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में रेन अलर्ट जारी किया गया है।
Aaj Ka Mausam : जानें दक्षिण भारत का हाल?
कर्नाटक में मौसम साफ है, बेंगलुरु में शाम तक हल्की बारिश होने के आसार हैं, अगर ऐसा होता है तो तापमान में कमी आएगी। तमिलनाडु में भी हल्की बरसात के आसार है तो वही पूर्वोत्तर में रेन अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications