Aaj ka Mausam LIVE: दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Today Weather Updates LIVE: पिछले दो दिन से भारी बारिश से बेहाल दिल्ली में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि दिल्ली और उसके आस पास के क्षेत्रों में आज भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

Today Weather Updates

अगले एक हफ्ते दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में उत्तर भारत में बारिश बढ़ने की उम्मीद है। मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ गया है, ऐसे में अगले दो तीन दिन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व हरियाणा में तेज बारिश का दौर शुरू होगा।

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 01, 2024, 6:00 PM IST

महाराष्ट्र-तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना

महाराष्ट्र-तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए IMD ने अलर्ट जारी किया।
Jul 01, 2024, 5:32 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि भारत में इस साल जून महीने में कुल बारिश औसत से 11 फीसदी कम दर्ज की गई।
Jul 01, 2024, 5:05 PM IST

इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने की संभावना है।
Jul 01, 2024, 4:20 PM IST

दिल्ली-NCR में अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में अगले 3 दिन भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।
Jul 01, 2024, 4:02 PM IST

पश्चिम बंगाल में अगले कुछ घंटों में होगी बारिश

पश्चिम बंगाल में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी और अत्यधिक भारी वर्षा की गतिविधियां जारी हो सकती हैं।
Jul 01, 2024, 3:09 PM IST

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने जताई चिंता

Flood in Assam: असम में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जगह भीषण बाढ़ आ गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान स्थिति काफी भयावह बन गई है। बाढ़ की जद में करीब 7 जिले आ गए हैं और करीब 2.62 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
Jul 01, 2024, 1:25 PM IST

डिब्रूगढ़ शहर में अत्यधिक जलभराव

डिब्रूगढ़ (असम): लगातार 6 दिनों की बारिश और ब्रह्मपुत्र नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद डिब्रूगढ़ शहर में अत्यधिक जलभराव देखा गया।
Jul 01, 2024, 10:42 AM IST

भारी बारिश के बाद अथिरापिल्ली झरना पूरे उफान पर

त्रिशूर (केरल): भारी बारिश के बाद अथिरापिल्ली झरना पूरे उफान पर है।
Jul 01, 2024, 9:49 AM IST

दिल्ली-NCR समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत देश के 15 राज्यों में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Jul 01, 2024, 9:22 AM IST

15 राज्यों में अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अनुमान, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
Jun 30, 2024, 7:10 PM IST

अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश को लेकर अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि दिल्ली और उसके आस पास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+