आज का मंत्रः निरोग रहने के लिए करें इस मंत्र का जाप
नई दिल्लीः सर्दी का मौसम चल रहा है और देखा जा है कि इस मौसम में कई बार व्यक्ति को ठंड का सामने करना पड़ता है, जिससे सरदर्द, बदन दर्द, जुकाम जैसी बीमारियां लग जाती हैं। कई लोग इन बीमारियों को भगाने के लिए दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप लगातार निरोग रहने के मंत्र का जाप करते हैं तो आपके पास कोई बीमारी नहीं आती है।

निरोग रहने का मंत्र
निरोग रहने का मंत्र है- गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वती नर्मदे सिन्धु कावेरी जलेअस्मिन् संन्निधिं कुरु। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इस मंत्र का गंगा मंत्र का नाम दिया गया है।

7 दिन तक 3 बार मंत्र का जाप
अगर आप निरोग रहने चाहते हैं तो प्रातःकाल उठकर पूर्व की ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक 3 बार मंत्र का जाप करें. इससे आप सदा निरोगी रहेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसे कोई बीमारी नहीं लगती है।

नजर उतारने का मंत्र
नजर उतारने का मंत्र है- नमस्ते रूद्ररूपाय करिरूपाय ते नम। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों के मुताबिक गुरुवार को संध्याकाल में इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

इस मंत्र से दूर होगी खर्राटों की समस्या
लंबी आयु के अलावा अगर आप खर्राटों की समस्या से परेशान हैं तो 'ऊं कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रुद्रः समाश्रितः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगाातर इस मंत्र का जाप करने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है। खर्राटों के इस मंत्र का जाप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खर्राटों की समस्या के निदान के लिए शाम से समय में उत्तर दिशा की ओर मुख करके सात दिनों तक लगातार तीन बार इस मंत्र का जाप करेँ। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके खर्राटे आने बंद हो जाएंगे।

इस मंत्र से करें घर की रक्षा
हर कोई चाहता है कि उसका घर सुरक्षा हो रहे। घर की रक्षा के लिए-तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे माचल माचल। मंत्र का जाप रोजाना करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप रोजाना करता है तो किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। ज्योतिषियों के मुताबिक शाम के समय उत्तर के ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक इस मंत्र का जाप करना चाहिए। रोजाना तीन बार इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगातार जाप करने से घर से असुरक्षा की भावना हट जाती है।

सफलता का मंत्र
कार्यों में सिद्धि के लिए इस मंत्र का जाप करें- 'यादृशी भावना यस्य सिद्धिर्भवति तादृशी'। इस मंत्र का भावना मंत्र के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसको कार्यों में सफलता मिलती है।

दुर्घटना से बचना चाहते हैं तो करें इस मंत्र का जाप
अगर आप बार-बार दुर्घटना का शिकार होते हैं तो स्थिर मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र है- 'यावत कर्म समाप्तिः स्यात् तावत् त्वं स्थिरोभव' ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप सच्चे मन से करने वाले को कभी दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ता।

लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप करने से होता है फायदा
दुर्घटना के साथ-साथ कई लोगों के पास धन की कमी होती है। इसके लिए लक्ष्मी जी का जाप करने की सलाह दी जाती है। ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोद्यात् मंत्र का जाप करने से आपकी बचत में वृद्धि होगी। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप उत्तर दिशा की ओर मुख करके संध्या काल में 7 दिन लगातार 3 बार इसका उच्चारण करना चाहिए। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो आप बचत की ओर अग्रसर हो जाएंगे। आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications