आज का मंत्रः सन्तान की भलाई के लिए करें इस मंत्र का जाप
नई दिल्लीः हर माता-पिता अपने बच्चों की भलाई के लिए काम करता है। कई बार माता-पिता की लाख कोशिशों के बाद भी संतान की भलाई नहीं हो पाती है। संतान के लिए भलाई के लिए ज्योतिषियों ने एक मंत्र दिया है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप करता है तो संतान की भलाई होती है।

सन्तान की भलाई के लिए करें इस मंत्र का जाप
सन्तान की भलाई के लिए करें इस मंत्र का जाप- श्री कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इस मंत्र को शरद मंत्र के नाम से जाना जाता है।

खर्राटे रोकने के लिए करें इस मंत्र का इस्तेमाल
खर्राटे रोकने के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल किया जाता है-ऊं कलशस्य मुखे विष्णुः कण्डे रुद्रः समाश्रितः। संध्या के समय उत्तर की ओर मुख करके 7 दिन तक लगातार 3 बार इस मंत्र का जाप करें।

मन को शांत करने का मंत्र है
मन को शांत करने का मंत्र है- यः स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचिः। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का सच्चे मन से जाप करने से किसी तरह की मुश्किल नहीं आती है। संध्या के समय उत्तर की ओर मुख करके एक मास तक लगातार इस मंत्र का जाप करें। दिन में तीन बार जाप करना शुभ माना जाता है।

मन को एकाग्र करने का मंत्र है-
मन को एकाग्र करने का मंत्र है- पुनन्तु विश्वभूतानि जातवेदः पुनीहि मा। ज्योतिषियों का कहना है कि यदि हम इस मंत्र का उच्चारण करें तो हम अपने मन पर नियंत्रण रख सकते हैं। सुबह के समय पूर्व दिशा की ओर इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। इस मंत्र का जाप लगातार सात दिनों तक करना होगा।

लक्ष्मी जी की कृपा पाने का मंत्र
लक्ष्मी जी की कृपा पाने का मंत्र- चन्दनस्य महत्पुण्यम् पवित्र् पापनाशनम् आपदां हरते नित्यम् लक्ष्मी तिष्ठतु सर्वदा। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इसे चंदन मंत्र का जाता है। संध्याकाल में उत्तर की ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक प्रत्येक दिन 3 बार इस मंत्र का जाप करें।

बुरी आदतों को छोड़ने का मंत्र-
इसके अलावा बुरी आदतों को छोड़ने के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल किया जाता है-ते वाष्प वारि परिपूर्ण लोचनम् मारुतिं नमत रक्षसान्तकम्। इस मंत्र का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का इस्तेमाल करता है तो असर होता है।

बॉस को खुश करने का मंत्र
इसके लिए अलावा अगर आप चाहते हैं कि आपका बॉस आपसे खुश रहे तो इस मंत्र का जाप किया जाता है। अपने बॉस को खुश करने का मंत्र है- एलालवंग संयुक्तम् ताम्बूलं प्रतिगृह्मताम्। ज्योतिषियों का दावा है कि अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे खुश होंगे। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है।

शनिदेव को खुश करने का मंत्र-
शनिदेव को खुश करने का मंत्र- ऊं ऐं ह्रीं क्लीं शं शनैश्चराय नम:। इस मंत्र का जाप करके आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश होते हैं। शनि से जुड़ी बाधा दूर करने के लिए शनि मंत्र का प्रयोग किया जाता है। इस मंत्र को शनिवार के दिन से शुरु कर 9 दिन तक 9 बार जाप करने से शनि की दशा शांत होती है। ज्योतिषी दावा करते हैं कि शनिदेव के इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश हो जाते हैं।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी












Click it and Unblock the Notifications