आज का मंत्रः करियर में बढ़ना चाहते हैं आगे तो करें इस मंत्र का जाप
नई दिल्लीः अपनी जिंदगी में हर कोई आगे बढ़ना चाहता है। इसके लिए ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप लगातार एक मंत्र का जाप करते हैं तो आपको कैरियर में किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं आती है। आज हम आपके लिए लाए हैं कैरियर में आगे बढ़ने का मंत्र-

करियर में आगे बढ़ने का मंत्र है -
करियर में आगे बढ़ने का मंत्र है - ॐ भूर्भुव: स्वः। तत्सवितुर् वरेण्यं ।। भर्गो देवस्य धीमहि। धियो योनः प्रचोदयात् क्लीं क्लीं क्लीं क्लीं ।। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। यदि आप अपने करियर में खुद को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप फलदायक साबित हो सकता है।

डिप्रेशन को दूर करने का मंत्र-
इसके अलावा डिप्रेशन को दूर करने का मंत्र- ऊं ऐं ह्वीं क्लीं आंजनेयाय नमः। इस मंत्र को अंजनी मंत्र के नाम से जाना जाता है। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप सात दिनों तक दिन में तीन बार किया जाता है। अगर आप लगातार इसका जाप करते हैं तो आपकी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।

बुरी आदतों को छोड़ने का मंत्र-
इसके अलावा बुरी आदतों को छोड़ने के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल किया जाता है-ते वाष्प वारि परिपूर्ण लोचनम् मारुतिं नमत रक्षसान्तकम्। इस मंत्र का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का इस्तेमाल करता है तो असर होता है।












Click it and Unblock the Notifications