VIDEO: मोदी का किया विरोध तो महिला ने दी तलाक की धमकी

महिला का नाम रश्मी जैन है। महिला का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी बिना किसी लालच के देश की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले का असर देशभर देखने को मिल रहा है। इस बीच मोदी के फैसलों से खुश एक महिला ने अपने पति के मोदी विरोधी रवैये के चलते तलाक देने की इच्छा जताई है।

modi

पीएम मोदी के फैसले का महिला ने किया समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को लेकर देशभर में अलग-अलग राय दिखाई दे रही है। जहां कुछ लोग प्रधानमंत्री मोदी के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं। दूसरी ओर कुछ लोग इसकी आलोचना से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

इससे अलग एक तबका ऐसा है जिन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नोटबंदी के फैसले से फिलहाल कोई फायदा नहीं होगा, लेकिन आने वाले वक्त में इसका असर जरूर दिखाई देगा।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एप के जरिए नोटबंदी को लेकर एक सर्वे कराया। जिसमें उन्होंने लोगों से इस मुद्दे पर सवाल किए। इस सर्वे में करीब 90 फीसदी लोगों ने नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया।

पति को तलाक देने की जताई इच्छा

हालांकि नोटबंदी के फैसले के बाद जनता को किन परेशानियों का सामना करना पड़ा ये सोशल मीडिया में सामने आई रिपोर्ट्स से पता चलता है। एटीएम और बैंक में लोगों की भीड़ बताती है लोगों को कैश निकालने में दिक्कत हो रही है।

इन सबके बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। इसका पता सोशल मीडिया में वायरल एक महिला के वीडियो से चलता है। इस वीडियो में महिला ने अपने पति के मोदी विरोधी होने के चलते तलाक देने की इच्छा जताई है।

महिला का नाम रश्मि जैन है। महिला का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी बिना किसी लालच के देश की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। बताइये देश में ऐसा कौन है जो उनकी तरह काम करे? बिना किसी उद्देश्य के कोई भी कुछ नहीं करना चाहता है।

महिला ने की लोगों से अपील

रश्मि जैन ने कहा कि क्या एटीएम में कैश भरने के लिए मोदी जी जाएंगे? अगर आपको लगता है कि बैंक अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तो अपने अधिकार के लिए उनसे लड़िए...मोदी जी, आपके लिए उन लोगों से अकेले लड़ रहे हैं...सीमा पर जाकर दुश्मनों से लड़िए, तब आपको पता चलेगा कि जवानों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है...आपके बेटे वहां लड़ रहे हैं और अपनी जिंदगी का बलिदान कर रहे हैं...। पीएम मोदी के प्रति महिला का ये बयान सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+