IPL मैच के दौरान महिला को अकेला देख कॉन्ट्रैक्टर की बिगड़ी नियत, फिर...

मुंबई। आईपीएल के मैच के दौरान एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की बताई जा रही है। शनिवार रात खेले गए मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मैच के दौरान एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

ipl

रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से कोर्ट ने उस दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 26 वर्षीय आरोपी का नाम गेंदराज सतनामी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी वानखेड़े स्टेडियम में एक कॉन्ट्रैक्टर के पास काम करता था। घटना स्टेडियम के सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास घटित हुई है।

पीड़िता के मुताबिक घटना के वक्त वहां कोई नहीं था। आरोपी महिला के साथ लगातार गंदे कमेंट कर रहा था। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह अकेला मामला नहीं है, आईपीएल मैच के दौरान ऐसे कई और मामले भी सामने आ चुके हैं।

इससे पहले साल 2014 में किंग्स एलेवन पंजाब की मालकिन अभिनेत्री प्रीती जिंटा ने अपनी ही टीम के मालिक नेस वाडिया पर इस तरह के आरोप लगाए थे। यह घटना भी वानखेडे स्टेडियम में 30 मई को हुई थी।

इसके अलावा साल 2012 में आरसीबी के क्रिकेटर ल्यूक पामरबार्श पर ब्रिटेन की एक महिला ने इसी तरह के आरोप लगाए थे। क्रिकेटर महिला का पीछा करते हुए उसके होटल रूम तक पहुंच गया थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+