बेंगलुरु: सिनेमा हॉल के सिक्योरिटी गार्ड की ऊंचाई से गिरने से मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
बेंगलुरु। शहर के एक सिनेमा हॉल के गार्ड की रविवार सुबह मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, थिएटर का ये गार्ड ऊंची हाइट पर चढ़कर एक पोस्टर बदल रहा था, उसी वक्त ऊंचाई से गिरकर गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि थिएटर के मालिक का कहना है कि पोस्टर बदलना उस गार्ड का काम नहीं था। फिलहाल पुलिस ने थिएटर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रविवार सुबह हुई घटना
इस घटना को लेकर पुलिस की तरफ से कहा गया है कि थिएटर मालिक ने हमें बताया है कि पोस्टर बदलना उस गार्ड का काम नहीं था, लेकिन फिर भी हम मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त ये घटना घटी उस वक्त गार्ड ने एक सिक्योरिटी एजेंसी की वर्दी पहनी हुई थी। ये घटना रविवार सुबह 8:15 बजे की है।
आपको बता दें कि कर्नाटक में 15 अक्टूबर से सभी थिएटर दोबारा से खोले गए हैं। फिलहाल थिएटर में 50 प्रतिशत दर्शकों के आने की छूट है।












Click it and Unblock the Notifications