दिल दहलाने वाला मामला: रेलवे फाटक नहीं खोलने पर गेटमैन के काट दिए हाथ
नई दिल्ली। गेटमैन की ओर रेलवे क्रॉसिंग का फाटक नहीं खोले जाने से नाराज बाइक सवार बदमाशों ने पहले उस कर्मचारी को बुरी तरह पीटा और फिर उसके हाथ काट दिए। गेटमैन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार की रात उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि नरेला और रठधना के बीच रेलवे लेवल गेट नंबर 19 पर तैनात कुंदन पाठक 18101 पुरी एक्सप्रेस के आने की वजह से गेट खोलने से मना कर दिया था, इसके बाद नाराज तीन बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। गुस्साए बदमाशों ने गेटमैन को पहले बुरी तरह पीटा और फिर दोनों हाथ काट दिए। इसके साथ-साथ गेटमैन के पैर में भी गंभीर चोट लगी है। गेटमैन का इलाज रोहिणी के एकअस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे हाल जानने
घटना की सूचना मिलने पर रेल मंत्री पीयूष गोयल खुद अस्पताल पहुंचकर गेटमैन पाठक का हाल जाना। रेलवे ने कहा है कि गेटमैन के इलाज का पूरा खर्च रेलवे बहन कर रहा है और उसकी पूरी कोशिश है कि किस तरह से पाठक को बचाया जा सके और वो ठीक होकर दोबारा हम लोगों के बीच आ सके। वहीं इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
2013 में ज्वाइन किया था नौकरी
जानकारी के मुताबकि 28 वर्षीय पाठक ने साल 2013 में रेलवे में गेटमैन के रूप में नौकरी ज्वाइन किया था। पाठक मुख्य रूप से बिहार के बांका जिला के रहने वाले हैं। वहीं इस घटना के बाद 5 ट्रेने देरी से चली। बदमाशों ने इस घटना को रात 12 बजकर 40 मिनट पर हुई।
यह भी पढ़ें- Video: तेल के बढ़ते दाम पर किया सवाल, तो बीजेपी के लोगों ने ऐसे की बदसलूकी












Click it and Unblock the Notifications