मुंबई मर्डर केसः पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या के लिए नाबालिग को मिले थे पैसे

मुंबईः मुंबई के शिवाजी नगर में बीते सोमवार को प्रिंसिपल की हत्या के मामले में पुलिस को अब नया सबूत मिला है। पुलिस को यह साक्ष्य मिला है कि आरोपी छात्र को किसी शख्स के जरिए हजार रुपये दिए गए ताकि वो प्रिंसिपल की हत्या कर सके। अनजान शख्स द्वारा पैसे मिलने पर आरोपी छात्र अपने दोस्तों के साथ मॉल घूमने गया और वहां उसने सारे पैसे खाने और गेमिंग में खर्च कर दिए। पुलिस अब मॉल की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। बता दें कि बीते सोमवार को छात्र ने प्रिंसिपल को उसी के घर में चाकू से गोदकर मार दिया था।

A new turn in principal murder case in mumbai

मामले की शुरुआती जांच में छात्र ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने रोजमर्रा के खर्च के लिए महिला प्रिंसिपल से दो हजार रुपये मांगे थे। क्योंकि मृतक महिला पहले भी उसकी मां की मदद करती थी। लेकिन सोमवार को जब वह प्रिंसिपल से पैसे मांगने गया तो मृतक महिला ने उसके दोस्तों के सामने डांट दिया था, जो कि छात्र को नागवार गुजरा और उसने हत्या कर दी ।

हालांकि बाद में छात्र ने बताया कि प्रिंसिपल को मारने के लिए एक शख्स ने उसको एक हजार रुपये एडवांस दिए थे, जबकि बाकि पैसा काम खत्म होने के बाद मिलने वाला था। आरोपी छात्र ने यह भी बताया कि उसने एक हजार रुपये से बर्गर खरीदे और अपने दो दोस्तों के साथ वीडियो गेम भी खेला।

पुलिस ऑफिसर के मुताबिक आरोपी छात्र द्वारा बताए गए चीजों के आधार पर सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि छात्र को धमकी मिली की अगर उसने महिला प्रिंसिपल की हत्या नहीं करेगा तो उसे मार दिया जाएगा और उसकी लाश को नाले में फेंक देंगे। साथ ही पुलिस ऑफिसर ने कहा कि अभी के लिए हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। पुलिस उन दोनों नाबालिगों के पास भी पहंची, जो आरोपी छात्र के साथ बीते रविवार को मौजूद थे।

पुलिस उन दोनों नाबालिगों के बयानों को दर्ज कर रही है। पुलिस उस शख्स की भी तलाश में जुटी हुई है, जिसने आरोपी नाबालिग को पैसे दिए थे। आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया था कि दो हजार रुपये न देने पर उसने प्रिंसिपल की हत्या की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी नाबालिग की मां अस्पताल में भर्ती है और वह अभी कुछ भी बताने की बालत में नहीं है। वहीं आरोपी छात्र के पिता का कहना है कि उन्होंने महिला प्रिंसिपल से किसी भी तरह क पैसे नहीं मांगे थें।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हो सकता है कि किसी ने उसको पैसे दिए हों। क्योंकि उसके आर्थिक हालात के मुताबिक उसके पास इतने पैसे नहीं होंगे कि वह एक हजार रुपये खर्च कर सके। हम सीसीटीवी फुटेज निकाल रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी छात्र एक महीने में 13 साल का हो जाएगा। वह डर के कारण अपने बयान बार-बार बदल रहा है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी नाबिलग छात्र के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+