जानिए कौन है भगोड़े मेहुल चोकसी की 'रहस्‍यमयी' गर्लफ्रेंड, अंदाज बेहद ग्‍लैमरस और शौक भी हैं बड़े महंगे

नई दिल्‍ली, 31 मई। पंजाब नेशनल बैंक से हजारों करोड़ों रुपए लेकर फरार हुए हीरा कारोबारी को डोमिनिका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चोकसी की गिरफ्तारी के बाद से कई ऐसी बातें सामने आ रही हैं जिनका अबतक कोई जिक्र नहीं था। एक दिन पहले खबर आई कि मेहुल चोकसी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक डेट पर एंटीगुआ से निकलकर डोमनिका गया था और वहीं उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आज उसकी गर्लफेंड की तस्‍वीरें सामने आई हैं। हालांकि मेहुल के गिरफ्तारी के बाद उसकी गर्लफ्रेड लापता बताई जा रही है। तो आईए जानते हैं आखिर कौन है भगोड़े मेहुल चोकसी की रहस्‍यमयी गर्लफ्रेंड।

बबारा जराबिका है नाम

बबारा जराबिका है नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहुल चोकसी के इस रहस्‍यमय गर्लफ्रेंड का नाम बबार जारबिका है। कैरिबियाई मीडिया की मानें तो बबार एक प्रॉपर्टी इन्‍वेस्‍टमेंट सलाहकार हैं और लंदन स्‍कूल ऑफ इकनॉमिक्‍स से पढ़ाई की है। वहीं मेहुल के वकील का दावा है कि चोकसी 23 मई को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहे थे और उन्‍हें बीच से ही अगवा कर लिया गया। उन्‍होंने कहा कि बबारा जराबिका और मेहूल चोकसी की मुलाकात नहीं हो सकी क्‍योंकि जब वह रेस्‍त्रां जा रहा था, उसी दौरान हीरा कारोबारी का अपहरण कर लिया गया।

अक्‍सर मिला करते थे बबार और चोकसी

अक्‍सर मिला करते थे बबार और चोकसी

मेहुल के वकील ने ये दावा किया है कि चोकसी और बबार पिछले एक साल से दोस्‍त थे और अक्‍सर ऐंटिगा और बारबुडा के आसपास मिलते रहते थे। हालांकि वकील ने ये साफ नहीं बताया कि दोनों के बीच बिजनेस, दोस्‍ती या किसी निवेश को लेकर रिश्‍ते थे।

आलीशान जिंदगी जीती है मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड बबार जराबिका

आलीशान जिंदगी जीती है मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड बबार जराबिका

मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड बबार काफी हॉट हैं और बेहद ही आलीशान जिंदगी जीती हैं। अगर बबार का इंस्‍टाग्राम अकाउंट देखें तो उन्‍हें समुद्र पसंद है। वो यॉट के जरिए समुद्र की लहरों पर मौज करती रहती है। उसने बुडापेस्‍ट के एक महंगे होटल
की तस्‍वीरें भी डाली हैं। एक फोटो में बबार हेलीकॉप्‍टर में बैठे दिखाई दे रही है।

डोमिनिका गया भारत से प्राइवेट प्लेन

डोमिनिका गया भारत से प्राइवेट प्लेन

जानकारी के मुताबिक मेहुल चोकसी को लाने के लिए एक प्राइवेट प्लेन डोमिनिका पहुंच गया है। इस बात की पुष्‍टि वहीं की मीडिया हाउस ने किया है। बताया गया है कि एक प्राइवेट जेट डोमिनिका के डगलस चार्ल्स एयरपोर्ट पर पहुंचा है और माना जा रहा है कि मेहुल चोकसी को वापस भारत लाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+