तरूण तेजपाल को बचाने की कोशिश कर रहे हैं एक केंद्रीय मंत्री: सुषमा स्वराज

वहीं मामले का जल्द से जल्द निपटारा चाहने वाले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का कहना है कि भाजपा नेताओं का उन पर कोई दबाव नहीं है और न ही वह मामले के पल पल की खबर रख रहे हैं। उन्होने कहा कि मैंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वह आरोपी के कद को न देखें और दबाव मुक्त होकर काम करें।
अपनी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर करने वाले तेजपाल ने कहा कि तहलका विरोधी मुहिम होने के कारण ही भाजपा नेता उन पर हमले कर रहे हैं। उन्होने मामले का राजनीतिकरण भी किये जाने के आरोप लगाये हैं। तेजपाल ने हाईकोर्ट में दायर जमानत याचिका में लिखा है कि लड़की के साथ कुछ भी ऐसा नहीं हुआ है, 7 नवंबर को जो घटना हुई थी सिर्फ हंसी मजाक थी, जिसमें कुछ लोग थोड़ा बहक गये थे। अगर लड़की के साथ कुछ गलत हुआ होता तो वह सामान्य व्यवहार क्यों करती रही। मैं लड़की से आठ नवंबर को भी मिला लेकिन कुछ भी ऐसा नहीं लगा। जब शोभा चौधरी के द्वारा मुझे लड़की के यौन शोषण का पता चला तो मैं हैरान रह गया।
तेजपाल के अनुसार छोटी सी घटना को अनावश्यक रूप से इतना बढ़ाया जा रहा है, गोवा के मुख्यमंत्री ने पार्टी के कहने पर बयान दिया।












Click it and Unblock the Notifications