जम्मू कश्मीर: गांदरबल में बम धमाका, 15 लोग घायल
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के गंदरबल में रविवार शाम एक कम तीव्रता वाले बम धमाके में 15 नागरिकों के घायल होने की खबर है। घटना गांदरबल के मानसबल इलाके की है। शाम के वक्त बाजार में लोगों की भीड़ थी तभी एक डस्टबिन में धमाका हो गया। जिससे आसपास लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, कूड़ेदान में पटाखें की वजह से धमाके की बात कह रही है। पुलिस ने बताया कि जो लोग इस धमाके में घायल हुए हैं उनकी हालत स्थिर है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि, आज ही केंद्र सरकार ने कश्मीर में सीजफायर हटा लिया है. रमजान शुरू होने पर गृह मंत्रालय ने लोगों की सहूलियत के लिए सीजफायर का ऐलान किया था। लेकिन इस दौरान कश्मीर में सुरक्षाबलों पर कई हमले हुए।












Click it and Unblock the Notifications