घर के अंदर पहुंचा अजगर, रेलिंग पर चढ़ा, वीडियो देख लोग हुए हैरान
इंटरनेट पर आए दिन जीव-जंतुओं का वीडियो वायरल होता रहता है। इनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बड़ा सा अजगर घर में घुस गया और रेलिंग पर चढ़ गया है। इस वीडियो को देखकर यूजर भी हैरान हो गए हैं।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने सोमवार को ट्विटर पर पोस्ट किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए नंदा ने लिखा, "ऊपर जाने के लिए हर बार सीढ़ी की जरूरत नहीं होती।" यह पूरा वीडियो 32 सेकेंड का है।
शेयर होने के कुछ ही घंटों के भीतर वीडियो को 10,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और 400 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, कई ट्विटर यूजर्स ने भी इस पोस्ट को रीट्वीट किया है। साथ यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग तरीके से कमेंट्स भी कर रहे हैं।
इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए एक यूजर ने लिखा कि वो पागल होकर कहीं भी चढ़ सकते हैं। वो सबसे ऊंचे पेड़ पर भी चढ़ सकते हैं। एक यूजर ने कमेंट्स करते हुए लिखा कि इस वीडियो को बनाने वाले व्यक्ति के साहस को सलाम करता हूं।
हालांकि, अजगर की लंबाई कितनी है, इस बात का पता नहीं चल पाया है। लेकिन यह देखने में काफी बड़ा लग रहा है। ट्वीटर यूजर्स भी अजगर की लंबाई को देखकर हैरान हो जा रहे हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें जे ब्रेवर नाम के एक चिड़ियाघर के रखवाले ने अपने हाथों में अजगर को पकड़कर रखा था और उसे समझा रहा था। वहीं, अजगर उसे कुछ कर भी नहीं रहा था। क्योंकि काफी दिनों से साथ-साथ रहते हुए दोनों दोस्त बन गए हैं। इस वीडियो को वीडियो मिस्टर ब्रेवर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया था।
ये भी पढ़ें- UP : स्कूल बस के इंजन में फंसा 11 फीट लंबा विशालकाय अजगर, VIDEO












Click it and Unblock the Notifications