UP : स्कूल बस के इंजन में फंसा 11 फीट लंबा विशालकाय अजगर, VIDEO
यूपी के रायबरेली में एक विशालकाय अजगर स्कूल बस के इंजन में ही फंस गया। अजगर को देखते ही हड़कंप मच गया। तुरंत मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद काफी देर बाद अजगर को बस के इंजन से निकाला जा सका। इस दौरान वन विभाग की टीम के पसीने छूट गए। अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

खड़ी बस में घुसकर बैठ गया था अजगर
बस रेयान इंटरनेशनल स्कूल की थी। रविवार को अवकाश होने की वजह से स्कूल की सभी बड़े खड़ी थीं। स्कूल की एक बस पास के एक गांव के पास खड़ी थी। तभी एक विशालकाय अजगर बस के अंदर घुस कर बैठ गया। अजगर को जाते हुए कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। अजगर बस में घुसकर सीट के नीचे बैठ गया था।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
ग्रामीणों ने स्कूल के प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि बस में अजगर घुस गया है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, सीओ सिटी बंदना सिंह पहुंची और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर विभाग से टीम को बुलवाया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया अजगर
वन विभाग की टीम ने पहुंचते ही अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। बता दें, अजगर बस के इंजन में फंस गया था, जिसकी वजह से उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अजगर को जंगल में छोड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications