बांध से पकड़ी गई 52 किलो की मछली, देखने के लिए जुटी भीड़

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित बांध में मछुआरों ने 52 किलो की एक मछली पकड़ी है, जो अमरावती में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। अमरावती के लिए वरदान साबित हुए अप्पर वर्धा बांध से 52 किलो का चांदेरा प्रजाति का (सिल्वर कॉर्प) मछली मिली है। बांध में पानी भरने के बाद पहली बार इतनी बड़ी मछली मछुआरों के हाथ लगी है।

A fifty two kg fish caught in dam in Amravati, Maharashtra

सोमवार की सुबह मछुआरों ने बांध में मछली पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया था, तभी जाल में 52 किलो वजन की मछली फंस गई। इस बांध में मछलियों को पकड़ने के लिए कॉन्ट्रेक्ट नल-दमयंती सागर मच्छिमार सहकारी संस्था ने लिया है। गोंदिया जिले के इटियाडोह बांध पर मछली पकड़ने के लिए पलांदूर के यशवंत, गुलाब व सुरेश मेश्राम सहित गोपी कांबले सोमवार की सुबह उतरे थे। उनके जाल में यह बड़ी सी मछली फंसकर बाहर आयी थी।

बांध से बाहर निकाले जाने के बाद से मछली को देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई थी। इतनी बड़ी मछली बांध में पाये जाने से लोग आश्चर्यचकित थे। अप्पर वर्धा बांध अमरावती जिले का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। इस बांध में मछुआरों को बड़ी मछली पकड़ने का अवसर मिला है। इस बांध की वजह से अकालग्रस्त मराठवाड़ा और विदर्भ के कोने-कोने से आनेवाले मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए रोजगार मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+