पाकिस्तान में गुरुद्वारे पर हमला: ननकाना साहिब पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, नजर आया खालिस्तानी नेता

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को हुए ननकाना साहिब स्थित गुरुद्वारे पर पथराव और हंगामें के बाद शनिवार को मुस्लिम नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल वहां का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने वहां सिख समुदाय के लोगों से साथ बातचीत की और भीड़ द्वारा ननकाना साहिब पर किए हमले की निंदा भी की। बता दें कि ननकाना साहिब पर कुछ कट्टर पंथियों ने पत्थरबाजी की और वहां के सिख समुदाय को धमाया था जिसके बाद पाकिस्तान सरकार की काफी आलोचना भी हुई थी।

A delegation of Muslim leaders visited Nankana Sahib in Pakistan

गुरुद्वारे पर हुए इस हमले से भारत में भी काफी गुस्सा है और यहां के सिख समुदाय के लोगों और नेताओं सहित बॉलीवुड के कुछ सितारों ने पीएम इमरान खान से कार्रवाई की मांग की। शनिवार को मचे हंगामे के बीच मुस्लिम नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज ननकाना साहिब पहुंचा और वहां के हालत का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने वहां के स्थानीय सिख समुदाय के कुछ लोगों से बात की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान मुस्लिम नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रो-खालिस्तानी नेता गोपाल चावला भी नजर आए।

कौन है गोपाल चावला
पाकिस्तान में बैठा गोपाल चावला भारत का दुश्मन है उसके संबंध मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद और जैश सरगना मसूद अजहर के साथ है। इतना ही नहीं उसे पाकिस्तानी सेना और आईएसआईएस के अफसरों का खास आदमी भी माना जाता है। पाकिस्तान में उसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह बिना रोक टोक कभी भी पीएम इमरान खान से मिल सकता है। पंजाब में खालिस्तानी और अलगाववादी भावनाओं को भड़काने के लिए आतंकी संगठन आईएसआईएस उसका इस्तेमाल करता है।

यह भी पढ़ें: गुरुद्वारे पर हमले के बाद स्वरा भास्कर ने PAK को दिखाया आईना, बोलीं- 'उनकी सभ्यता पर शर्म आती है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+