'तुम कुर्सी पर क्यों बैठी' कहकर दबंग ने दलित महिला को लात मारकर गिराया
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के एक इलाके में दलित महिला को अपमानित करने और उस पर हमले की शर्मनाक घटना घटी है। दलित महिला आधार कार्ड बांटने के लिए कुर्सी पर बैठी हुई थी बस यही बात एक दबंग को नागवार गुजरा और उसने महिला को लात मार दिया जिससे महिला कुर्सी से गिर गई।

वलथरा गांव में एक दलित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को आधार कार्ड बांटने का काम सौंपा गया था इसलिए वह कुर्सी पर बैठकर काम कर रही थी। कुर्सी पर बैठने से एक स्थानीय दबंग नाराज हो गया और उसने लात मारकर दलित महिला को कुर्सी से गिराते हुए कहा कि तुम कुर्सी पर क्यों बैठी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 45 साल की पल्लवी बेन जाधव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है जिसके पति ने थाने में यह शिकायत दर्ज कराई है कि जयराज वेगड नाम के आदमी ने उनकी पत्नी के कुर्सी पर बैठने पर ऐतराज जताया और उसने लात मारा जिससे वह कुर्सी से गिर गई।
इसके बाद जयराज अपने साथ कई लोगों के लेकर महिला के घर गया और उसने परिजनों पर डंडों और हथियारों से हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और डकैती की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। महिला की शिकायत के मुताबिक, आरोपी उसका मंगलसूत्र भी छीन ले गए और उन्होंने रिश्तेदार को आग लगाकर मारने की भी कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications