चार साल में 8 करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक है यह कॉस्टेबल

तिरुवनंतपुरम। कभी आपने सुना है कि कोई कॉस्टेबल महज चार साल में 8 करोड़ रुपए की संपत्ति बना ले। लेकिन तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर बतौर कॉस्टेबल तैनात जबीन के बशीर ने महज 4 सालों में 8 करोड़ रुपए की संपत्ति बना ली है।

गौर करने वाली बात यही है कि बशीर की उम्र महज 28 साल है लेकिन जिस तरह उसने महज 4 साल में इतनी संपत्ति बना ली है वह कई सवाल खड़े करती है। बशीर ने एर्नाकुलम शहर के करीब कई व्यवसायों में निवेश किया है, शॉपिंग मॉल, कार सहित घर भी खरीद डाले हैं।

वहीं जब इस मामले की तहकीकात शुरु हुई तो यह बात सामने निकलकर आयी कि बशीर कोच्चि एयरपोर्ट के सोने की तस्करी के रैकेट में शामिल था। उसे एयरपोर्ट के अधिकारियों ने तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। सूत्रों की मानें तो बशीर के एक रिश्तेदार ने पिछले एक से दो साल के दौरान हजारों किलो सोने की तस्करी की।

जानिए, हर साल कितनी रिश्वत देते हैं आप?

वहीं जब इस तस्करी का भांड़ाभोड़ हुआ तो यह बात सामने आयी कि इसकी कीमत 400 करोड़ रुपए थी, इस मामले में अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि तस्कर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन हॉल के टॉयलेट में इसे छिपा देते थे जबकि बशीर इसे एयरपोर्ट से बाहर ले जाने में उनकी मदद करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+