18 साल की युवती ने 3 लड़कियों से गुपचुप रचाई शादी, मामला सुलझा रही पुलिस भी हुई हैरान
आंध्र प्रदेश में शादी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने परिवार के साथ-साथ पुलिस वालों को भी हैरान कर दिया है। पुलिस को भी समझ नहीं आ रहा है कि वो इस मामले को कैसे सुलझाएं। आंध्र प्रदेश के कडपा में एक 18 साल की लड़की रामादेवी ने 3 लड़कियों से शादी की है।
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में शादी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने परिवार के साथ-साथ पुलिस वालों को भी हैरान कर दिया है। पुलिस को भी समझ नहीं आ रहा है कि वो इस मामले को कैसे सुलझाएं। आंध्र प्रदेश के कडपा में एक 18 साल की लड़की रामादेवी ने 3 लड़कियों से शादी की है। उसकी पहली दो शादियों का खुलासा तब हुआ जब उसने तीसरी शादी रचाई।

18 साल की रामादेवा पुलिवेंदुला के कासीनयन मंडल की एक कॉटन मिल में काम करती है। उसी मिल में मोनिका नाम की एक लड़की काम करती थी जिससे उसकी अच्छी दोस्ती हो गई। जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने पिछले महीने परिवारवालों को बिना बताए गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इसके बाद थोड़े टाइम के लिए जब मोनिका घर आई तो उसने घरवालों से रामादेवी को मिलने की जिद की।
घरवालों ने भी उसे अच्छा दोस्त मानकर घर बुलाया लेकिन जब सच्चाई पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों की शादी की बात सुनकर घरवालों को यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने दोनों को काफी समझाया लेकिन मोनिका और रामादेवी ने उनकी बात मानने से साफ मना कर दिया। इसके बाद घरवालों के पास पुलिस के अलावा कोई चारा न बचा। उन्होंने जम्मलडुगु पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू कि तो एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि रामादेवी पहले भी दो लड़कियों से शादी कर चुकी है जिनका नाम बुज्जी और वंदना है। पुलिस अब इस मामले को काउंसलिंग के जरिये सुलझाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: ओडिशा को बनाऊंगा भारत का नंबर 1 राज्य: CM नवीन पटनायक
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications