खुलासा: भूकंप आने पर देश के 95 फीसदी घरों को होगा नुकसान

नई दिल्ली। देश के 95 फीसदी से भी अधिक घर भूकंप आने पर ढह सकते हैं। इस बात का खुलासा हुआ है सरकार द्वारा प्रायोजित बिल्डिंग मटीरियल टेक्नोलॉजी प्रमोशन काउंसिल (बीएमपीटीसी) की रिपोर्ट से। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के करीब 95 फीसदी घर भूकंप की दृष्टि से काफी कमजोर हैं।

earthquake

इस रिपोर्ट को बीएमपीटीसी के एक्जिक्युटिव डायरेक्टर शैलेश अग्रवाल ने शेयर किया। रिपोर्ट का शीर्षक है अर्थक्वैक हजार्ड जोनिंग मैप्स (भूकंप से खतरे वाले क्षेत्रों के नक्शे)। इसे आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री एम वेंकैया नायडु ने पेश किया। इस रिपोर्ट में अलग-अलग रंगों के जरिए नक्शों को तहसील स्तर पर बनाया गया है।

शैलेश अग्रवाल ने कहा- देश के करीब 304 मिलियन परिवार यानी करीब 95 प्रतिशत घर अलग-अलग सीमा के भूकंप के झटके नहीं सह पाएंगे। इस रिपोर्ट को बीएमपीटीसी ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी, सर्वे ऑफ इंडिया, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, मेटेरोलॉजिकल डिपार्टमेंट और सेंसस ऑफ इंडिया से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बनाया है।

वेंकैया नायडू ने इस रिपोर्ट को बनाने के लिए बीएमपीटीसी की सराहना करते हुए कहा है कि बीएमपीटीसी और एनडीएमए जल्द से जल्द इसे इंटरनेट पर भी अपलोड करें ताकि ये नक्शे जनता की पहुंच तक आ सकें। उन्होंने इन नक्शों को दिखाने वाला एक मोबाइल ऐप बनाने का भी सुझाव दिया है।

वेंकैया नायडू ने कहा कि यह नक्शे आर्किटेक्ट, इंजीनियर, इंश्योरेंस एजेंसी और डिजास्टर मिटिगेशन से संबंधित लोगों के लिए बहुत काम का होगा। इसका इस्तेमाल करके सही फैसला लेने में आसानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+