लिफ्ट के दरवाजे में फंसकर 9 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, दो घंटे में निकाला गया बच्ची का शरीर

नई दिल्ली। हैदराबाद में 9 साल की एक बच्ची की लिफ्ट में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची जब लिफ्ट से बाहर आ रही थी तो उसका पैर दरवाजे के पास बनी छोटी जगह में फंस गया, तभी लिफ्ट बंद होकर चल पड़ी। जिससे बच्ची बुरी तरह से इसमें फंस गई और बुरी तरह जख्मी होने से उसकी मौत हो गई। घटना हैदराबाद के हस्तिनापुरम नॉर्थ एक्सटेंशन कॉलोनी की है। मृत बच्ची का नाम लस्या यादव है।

 तीसरे फ्लोर पर रहता है बच्ची का परिवार

तीसरे फ्लोर पर रहता है बच्ची का परिवार

पुलिस ने बताया है कि बच्ची का परिवार बिल्डिंग में तीसरे फ्लोर पर रहता है। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बच्ची लिफ्ट से तीसरे माले पर पहुंची थी। वो तीसरी मंजिल पर उतरी तो उसका पैर लिफ्ट के दरवाजे के बाहर जो थोड़ी सी जगह होती है, उसमें फंस गया। इससे पहले कि वो पैर निकाल पाती किसी ने नीचे से लिफ्ट का बटन दबा दिया, जिससे लिफ्ट बंद होकर चलने लगी और बच्ची इसमें फंस गई।

दों घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट से निकला बच्ची को

दों घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट से निकला बच्ची को

पुलिस ने बताया कि बच्ची का शरीर लिफ्ट में बुरी तरह से फंस गया। बच्ची के पिता चंद्रशेखर और लिफ्ट मैंटिनेंस के लोगों ने दों घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह बच्ची के शरीर को लिफ्ट से निकाला। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची का परिवार कछ महीने पहले ही इस बिल्डिंग में आकर रहने लगा था।

जयपुर में भी लिफ्ट में फंसकर बच्चे की मौत

जयपुर में भी लिफ्ट में फंसकर बच्चे की मौत

हाल ही में जयपुर के वैशाली नगर स्थित अक्षरधाम मंदिर में 10 साल के एक बच्चे की लिफ्ट में फंसने कसे मौत हो गई थी। बच्चा सेवा करने मंदिर गया था, जहां वह लिफ्ट फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को किसी तरह स लिफ्ट से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+