राज्यसभा के 9 पुनर्निवाचित सांसद 21 अगस्त को लेंगे शपथ, एस जयशंकर और डेरेक ओ ब्रायन भी शामिल
राज्यसभा में इस बार नौ सांसदों को पुनर्निवाचित किया गया है। इसके साथ ही कई सांसदों को निर्वाचित किया गया है। सभी सांसद 21 अगस्त को संसद भवन के राज्यसभा चेंबर में शपथ लेंगे।
तृणमूल कांग्रेस के डोला सेन, सुखेंदु शेखर रे, डेरेक ओ' ब्रायन, प्रकाश चिक बड़ाईक, समीरुल इस्लाम को पुनर्निवाचित किया गया है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नागेंद्र रे, केसरीदेवसिंह दिग्विजयसिंह झाला, बाबूभाई जेसंगभाई देसाई और डॉ. एस जयशंकर भी फिर से निर्वाचित हुए हैं।
एस जयशंकर 2019 में गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर विदेश मंत्री बनाया था। इससे पहले जुलाई में, एस जयशंकर ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए गुजरात के गांधीनगर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पहले गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल की 10 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी और वोटों की गिनती 24 जुलाई को थी।
वहीं, इससे पहले राज्यसभा के लिए कई नए चेहरे चुने गए। कई पुराने चेहरे को फिर से राज्यसभा का सांसद बनाया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, भाजपा की निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करते हुए शपथ ली थी।
भाजपा के पीयूष गोयल और धनंजय महादिक ने भी शपथ ली थी। आम आदमी पार्टी के संत बलबीर सिंह और कांग्रेस के मुकुल वासनिक ने भी राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करते हुए शपथ ली थी। वहीं, चौधरी चरण सिंह के कुनबे के युवा चेहरे व रालोद लीडर जयंत चौधरी ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करते ही शपथ ली थी। पीयूष गोयल भी फिर से राज्यसभा के सांसद बने।












Click it and Unblock the Notifications