पंजाब: पुणे जा रही झेलम एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 लोग घायल
नई दिल्ली। जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रही पुणे-जम्मूतवी ट्रेन (झेलम एक्सप्रेस) के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए हैं।

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पटरी से उतरी बोगियों को ट्रेन से हटाकर बाकी पूरी ट्रेन को पुणे रवाना कर दिया गया है।
ये हादसा मंगलवार रात तीन बजकर 5 मिनट पर फिल्लौर के पास हुआ, फिलहाल किसी भारी नुकसान के बारे में रेलवे ने कुछ कहा नहीं है। इस समय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है और बचाव कार्य जारी है। घायलों को इलाज के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications