केरल कोल्लम के पुत्तिंगल मंदिर में हादसा, 102 की मौत, 350 घायल
नयी दिल्ली। केरल के प्रसिद्ध मंदिर कोल्लम पुत्तिंगल मंदिर में भीषण हादसे में 102 लोगों की मौत हो गई जबकि घायलों की तादात 350 तक पहुंच गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब मंदिर में आतिशबाजी की जा रही थी। आतिशबाजी के कारण वहां आग लग गई और ये भयानक हादसा हो गया।

कब हुआ हादसा
हादसा सुबह 3 बजे के करीब हुआ। उस वक्त मंदिर में उत्सव चल रहा था और उत्सव के दौरान पटाखों में आग लगने की वजह से यह हादसा हुआ। आग इतनी भीषण थी कि लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक इस आग का असर पड़ा है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक आतिशबाजी की वजह से चिनगारियां मंदिर के गोदाम पर गिर जाने पर हुई। इसके कारण वहां भीषण विस्फोट हुआ और आग फैल गई। आग की वजह से इलाके की बिजली काट दी गई, जिसके बाद लोग डरपकर इधर-उधर भागने लगे।
पीएम ने जताया दुख
हादसे की सूचना मिलते ही पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए अपनी संवेदना व्यक्त की। पीएम हालात का जायजा लेने खुद केरल जा रहे हैं. वहीं अपने सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द करके मुख्यमंत्री ओमान चांडी घटना स्थल की ओर रवाना हो चुके हैं।
हेल्पलाइन नबंर जारी
आपको बता दें कि केरल में पारंपरिक रूप से इस उत्सव में प्रथाओं की समाप्ति के बाद आतिशबाजी की जाती है। लेकिन इस बार ये परपंरा हासे की भेट चढ़ गया । लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। आप 0474 2512344, 949760778, 949730869 पर अपनों की जानकारी ले सकते हैं।
देखें हादसे का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications