युवराज सिंह के घर हादसा, 8 साल के मासूम की मौत
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के धंआधार बल्लेबाज युवराज सिंह के मां शबनम सिंह के घर बड़ा हादसा हो गया है। शबनम के पंचकुला स्ठित कोठी पर एक हादसे में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के ऊपर कोठी का भारी भरकम गेट गिरने से उसकी मौत हो गई।

कोठी क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम के नाम पर है, जहां पिछले कई दिनों से मरम्मत का काम चल रहा है। वहीं पास के झुग्गी में कुलदीप अपने परिवार के साथ रहता था। उसका परिवार मजदूरी करता है। घटना वाले दिन वो अपने मामा के साथ शबनम सिंह की कोठी नंबर 18-सी में पानी लेने गया था। जहां कुलदीप खेलते हुए कोठी के गेट के पास चला गया।
चोटिल युवराज ने मंगेतर हैजल संग करवाया प्री-वेडिंग फोटोशूट
उसने गेट के साथ छेड़खानी की, जिससे गेट उसके ऊपर ही गिर गया। गेट के नीचे आने से कुलदीप के सिर में गहरी चोट लगी और वह लहूलुहान हो गया। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे म़त घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।












Click it and Unblock the Notifications