क्या मोदी की 3 लाख किमी की यात्रा 7 RCR तक पहुंचाएगी?

मोदी ने अब तक 3 लाख किलो मीटर की यात्रा की है। देश ने इससे पहले शायद ही कभी ऐसा व्यापक और ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार देखा होगा। पिछले आठ महीने में मोदी ने अकेले जितनी यात्रा और सभाएं कीं शायद यह विश्व रिकॉर्ड ही है। उनके मुकाबले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव, अरविंद केजरीवाल आदि कहीं नहीं ठहरते।
आंकड़ो की बात करें तो 13 सितंबर 2013 को पीएम प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रैलियां, 3डी सभाएं, चाय पर चर्चा आदि को मिलाकर 5827 कार्यक्रम किए। मोदी ने अब तक तीन लाख किलोमीटर की यात्रा कर पूरे देश में 437 बड़ी रैलियों को संबोधित किया। मोदी ने अपनी रैली की शुरुआत भारत विजय रैली से की। जिनकी शुरुआत उन्होंने 26 मार्च 2014 को मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद के साथ जम्मू से की थी और अंत यूपी के बलिया में किया
भारत में घूम-घूम कर रैलियों के अपने अनुभव को मोदी ने खुद ब्लॉग लिखकर इस पूरे अनुभव को व्यापक, अभिनव और संतोषजनक बताया है। यह प्रचार अभिनव प्रयोगों लिए भी याद रखा जाएगा। राजनीति में सामान्यतया प्रचार सिर्फ एकतरफा संदेश होते थे, लेकिन चाय पे चर्चा इस मामले में लीक से हटकर एक अभिनव प्रयोग था। आपको बता दें कि 'चाय पे चर्चा' देशभर में 4000 से अधिक स्थानों पर हुई। इन चर्चाओं के दौरान मोदी घंटों बैठे और लोगों के विचार सुने तथा विभिन्न मुद्दों पर उनके सवालों के जवाब दिए।
महज 1 महीने के भीतर मोदी ने 12 दौर में 1350 स्थानों पर 3डी रैलियां संबोधित कीं। 3डी रैलियों के प्रति लोगों का उत्साह गजब का था। बहुत से युवाओं ने तो सोशल मीडिया और ई-मेल के माध्यम से उनके गांव में आने का मोदी को धन्यवाद दिया। चुनाव अभियान को लेकर मोदी ने पहली बार वेबसाइट लांच किया। मिशन 272+ नाम से वेबसाइट लांच किया गया।
यह प्रचार अभिनव प्रयोगों लिए भी याद रखा जाएगा। राजनीति में सामान्यतया प्रचार सिर्फ एकतरफा संदेश होते थे, लेकिन चाय पे चर्चा इस मामले में लीक से हटकर एक अभिनव प्रयोग था। 'चाय पे चर्चा' देशभर में 4000 से अधिक स्थानों पर हुई। इन चर्चाओं के दौरान मोदी घंटों बैठे और लोगों के विचार सुने तथा विभिन्न मुद्दों पर उनके सवालों के जवाब दिए। एक महीने के भीतर मोदी ने 12 दौर में 1350 स्थानों पर 3डी रैलियां संबोधित कीं। 3डी रैलियों के प्रति लोगों का उत्साह गजब का था। बहुत से युवाओं ने तो सोशल मीडिया और ई-मेल के माध्यम से उनके गांव में आने का मोदी को धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications