भोपाल #JailBreak: 8 आतंकियों का 8 घंटे के भीतर खात्‍मा, जानिए कब क्‍या हुआ

इसी दौरान आठ आतंकियों ने इन पर हमला कर दिया। प्रधान आरक्षक यादव की चम्मच या प्लेट से बनाए गए धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और आरक्षक चंदन के हाथ-पैर बांध दिए।

नई दिल्‍ली। जेल से भागे सिमी के 8 आतंकियों को पुलिस ने एक पहाड़ पर घेर कर एनकाउंटर कर दिया। ये आतंकी भोपाल सेंट्रल जेल से दिवाली वाली रात 2-3 बजे भागे थे।

8 members of SIMI killed hours after daring jailbreak from Bhopal

आतंकियों के फरार होने के 8 घंटे बाद मध्‍य प्रदेश पुलिस और एसटीएफ ने 10 किमी दूर खेजड़ी गांव में आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया। लेकिन इन 8 घंटों ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था। तो आईए विस्‍तार से जानते हैं इन 8 घंटो में क्‍या-क्‍या हुआ।

देर रात 2 से 3 के बीच भागे आतंकी

डीआईजी (भोपाल) रमन सिंह ने कहा- रविवार-सोमवार यानी दिवाली की रात जब पटाखों का शोर कुछ थम रहा होगा तकरीबन 2-3 बजे के बीच आतंकी भाग निकले। आतंकियों ने ड्यूटी बदलते वक्त दो गार्ड पर हमला किया। पहले हेड गार्ड रमाशंकर सिंह की हत्या कर दी।

उनका गला रेत दिया। इसके बाद जेल में ओढ़ने के लिए मिली चादरों की रस्सी बनाई। उसी के सहारे दीवार फांदी। दूसरा गार्ड घायल है। इसमें से कुछ आतंकी वे भी हैं जो 2013 में खंडवा जेल से भागे थे। उन्हें पकड़ कर यहां लाया गया था।

4 बजे हुई घटना की जानकारी

प्रधान आरक्षक रमाशंकर यादव और आरक्षक चंदन सिंह ड्यूटी बदलने के लिए मिले थे। इसी दौरान आठ आतंकियों ने इन पर हमला कर दिया। प्रधान आरक्षक यादव की चम्मच या प्लेट से बनाए गए धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और आरक्षक चंदन के हाथ-पैर बांध दिए।

इसके बाद चादर में लकड़ी बांधकर उसकी सीढ़ी बनाई और करीब 25 फीट ऊंची दीवार को फांदकर दूसरी तरफ निकल गए। सभी आरोपी बी ब्लॉक में थे। फरार आठ आतंकियों में से चार खंडवा जेल से फरार हुए थे। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी जेल प्रबंधन को सुबह 4:30 पर मिली।

पुलिस हो गई सक्रिय और मिल गई कामयाबी

आतंकियों के फरार होते ही पूरा पुलिस अमला हरकत में आ गया था। रात में ही पुलिस के आला अफसर जेल में पहुंच गए। सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जेल एडीजी और डीआईजी को हटा दिया और आतंकियों को जल्द से जल्द अरेस्ट करने का भरोसा दिलाया। इसी सक्रियता के चलते 8 घंटे के भीतर-भीतर पुलिस को कामयाबी मिल गई और आतंकियों को मार गिराया।

45 मिनट तक चला एनकाउंटर

आतंकी जैसे ही जेल से भागे थे पूरे राज्य में अलर्ट हो गया था। पूरे शहर की घेराबंदी थी। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि आतंकी भोपाल से 10 किमी दूर खेजड़ी गांव में छिपे हुए हैं।

गांव वालों की ओर से ये इनपुट मिला था। फोर्स जब मौके पर पहुंची तो आतंकी अचारपुरा के पास एक पहाड़ पर छिपे हुए थे। पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर में सभी को मार गिराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+