7th Pay Commission: PNB घोटाले के फेर में फंस सकती है वेतन बढ़ोतरी
नई दिल्ली। देशभर के केंद्रीय कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी मिले 2 साल होने को हैं, लेकिन अब तक कर्मचारियों का इंतजार जारी ही है।माना जा रहा है कि ये इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। The sen times की खबर के मुताबिक भारतीय सरकारी बैंकों में हुए हजारों करोड़ों के घोटाले की वजह से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने में अभी और वक्त लग सकता है।

सातवें वेतन आयोग में देरी
रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी बैंकों में हुए हजारों करोड़ के घोटालों के कारण सरकार दवाब में है। इस दवाब के चलते केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ें हुए वेतन के लिए अभी औरइंतजार करना होगा। सरकार सातवें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम सैलरी देने के फैसले को कुछ दिनों के लिए टाल सकती हैं, क्योंकि सरकार पर आर्थिक दवाब हैं।

50 लाख कर्मचारियों को इंतजार
आपको बता दें कि देशभर के करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी बढ़ें हुए वेतन की आस लगाए बैठे हैं। केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग की साफारिशों को मानते हुए न्यूनतम सैलरी को 18000 रुपए प्रति माह कर दिया। हालांकि कर्मचारी यूनियन्स इसे बढ़ाकर 21000 रुपए प्रति माह करने की अपील कर रहे हैं। पहले कहा गया कि जनवरी 2018 से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलने लगेगा,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोगों ने उम्मीद लगा रखी हैं कि अप्रैल 2018 से उनके खाते में बढ़ा हुआ वेतन आएगा, लेकिन इसकी भी उम्मीद अब कम होतीजा रही है।

बैंक घोटाले से बढ़ा दवाब
पीएनबी के 11500 रुपए के घोटाले ने सरकार पर दवाब ला दिया है। अप्रैल 2013 से जून 2016 तक भारत के सरकारी बैंकों के 2450 करोड़ रुपये के फ्रॉड ने सरकार पर पहले से परेशानी बढ़ा रखी थी। ऐसे में सरकार अभी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के पक्ष में नहीं है। सावतें वेतन आयोग को लागू करने की वजह से 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 52 लाख पेंशनभोगियों को तो फायदा होगा, लेकिन सरकारी खजाने पर 1.02 लाख करोड़ का बोझ भी पड़ेगा। सरकार अभी इस स्थिति में नहीं है कि वो इस बोझ को सहन कर सके। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द इस स्थिति से उबर जाएगी और कर्मचारियों को जल्द से जल्द उनका बढ़ा हुआ वेतन मिलने लगेगा।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications