'देश मणिपुर के साथ, अब वहां से...', लाल किले की प्राचीर से हिंसा प्रभावित राज्य के लिए क्या बोले PM मोदी
PM Narendra Modi ON 77th Independence Day: भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके बाद देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर का जिक्र किया।
पीएम मोदी ने कहा, पूरा भारत मणिपुर के साथ खड़ा है। पूर्वोत्तर में विशेषकर मणिपुर में, जो हिंसा का दौर चला, कई लोगों को अपना जीवन खोना पड़ा, मां-बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ। लेकिन कुछ दिनों से लगातार शांति की खबरें आ रही हैं।''

पीएम मोदी ने कहा, ''देश मणिपुर के लोगों के साथ है, मणिपुर के लोगों ने कुछ दिनों से जो शांति बनाए रखी है, उसको आगे बढ़ाए। शांति से ही समाधान का रास्ता निकलेगा। केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर उन समस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास कर रही है और करती रहेगी।''
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के शुरुआत में देशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा, ''इतना बड़ा देश, 140 करोड़ मेरे भाई-बहन, मेरे परिवारजन... आज आजादी का पर्व मना रहे हैं। मैं देश के कोटि-कोटि जनों को, देश और दुनिया में भारत को प्यार करने वाले, भारत का सम्मान करने वाले कोटि-कोटि जनों को इस महान पर्व की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।''
Recommended Video
पीएम मोदी ने कहा, ''इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के अनेक हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा किए।
जिन परिवारों ने इस संकट को सहन किया है मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। राज्य-केंद्र सरकार मिलकर उन सभी संकटों से मुक्त होकर तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ेंगी, ये विश्वास दिलाता हूं।''












Click it and Unblock the Notifications