लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी: 'आने वाले 1 हजार वर्षों में देश का स्वर्णिम इतिहास अंकुरित होगा'
देश आज आजादी का जश्न मना रहा है। 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी राष्ट्र को 10वीं बार संबोधित कर रहे हैं।
देश आज आजादी का जश्न मना रहा है। 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी राष्ट्र को 10वीं बार संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आजादी के अमृत काल का जिक्र करते हुए कहा है कि आने वाले 1 हजार साल का देश का स्वर्णिम इतिहास अंकुरित होने वाला हैं।

पीएम ने कहा कि इस काल खंड में होने वाली घटनाएं आगामी 1 हजार साल के लिए इसका प्रभाव पैदा करने वाली हैं। मोदी ने कहा कि देश अब गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलने वाला देश पंचप्रण को समर्पित होकर एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है।
Recommended Video
पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा मैं पिछले 1000 वर्षों के बारे में बात कर रहा हूं क्योंकि मैं देख रहा हूं कि देश के सामने एक बार फिर अवसर है। हम इस युग में क्या करते हैं, हम क्या कदम उठाते हैं और एक के बाद एक जो निर्णय लेते हैं आने वाले 1 हजार वर्षों में देश का स्वर्णिम इतिहास अंकुरित होगा।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि साथियों में देख रहा हूं कि एक बार फिर देश के सामने मौका आया है ऐसे कालखंड में हमने प्रवेश किया है ये हमारा सौभाग्य है कि अमृतकाल का पहला बर्ष है ये हम जवानी में जी रहे हैं। इस कालखंड में जो हम करेंगे उसका असर आने वाले हजार साल तक नजर आएगा।
#WATCH | PM Narendra Modi says, "I am talking about the last 1000 years because I see that there is opportunity before the country once again...What we do in this era, the steps we take, and the decisions we take one after the other will germinate the golden history of the… pic.twitter.com/5eJ4VmqD18
— ANI (@ANI) August 15, 2023












Click it and Unblock the Notifications