Independence Day: पीएम मोदी ने विश्वकर्मा योजना का किया ऐलान, जानिए किसे मिलेगा फायदा
Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा योजना का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार विश्वकर्मा दिवस के मौके पर हम इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार अगले महीने विश्वकर्मा योजना (Vishwakarma Scheme) की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के लिए 13000-15000 करोड़ रुफए आवंटित किए जाएंगे। यह योजना पारंपरिक क्षमता रखने वालों को विशेष रूप से लाभ देगी।

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाली विश्वकर्मा जयंती पर हम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत 13-15 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया जाएगा। इस योजना से जो परंपरागत कौशल्य से रहने वाले, जो औजार से और हाथ से काम करने वाला वर्ग है, ज्यादातर ओबीसी समुदाय से जुड़े लोग इसमें शामिल हैं।
हमारे सुतार हों, सोनार हों, राजमिस्त्री हों, कपड़े धोने वाले हों, बाल काटने वाले भाई-बहन हों, ऐसे लोगों को एक नई ताकत देने के लिए हम आने वाले महीने में विश्वकर्मा जयंती के मौके पर विश्वकर्मा योजना लॉन्च करेंगे।
पीएम ने कहा कि हमने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 2.5 लाख करोड़ रुपया सीधा मेरे देश के किसानों के खाते में जमा किया है। हमने जल-जीवन मिशन मिशन के लिए 2 लाख करोड़ रुपए खर्च किया है।
हमने आयुष्मान योजना के लिए 70 हजार करोड़ रुपए हमने निवेश किया है। पशुधन को बचाने के लिए 15 हजार करोड़ रुपए पशुओं के टीकाकरण के लिए लगाया है। जन औषधि केंद्रों ने देश के वरिष्ठ नागरिकों, मध्यम वर्गीय परिवार को एक नई ताकत दी है। देश में 10 हजार जन औषधि केंद्र से 25 हजार जन औषधि केंद्र के लक्ष्य के लिए काम करेंगे।
जब देश में गरीबी कम होती है तो मध्यम वर्ग की ताकत बहुत बढ़ती है। आने वाले पांच साल में मोदी का गारंटी है, देश पहले 3 वैश्विक इकोनॉमी में अपनी जगह ले लेगा। आज जो 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं वो एक प्रकार से मध्य वर्ग की ताकत बन जाते हैं।
जब गरीब की खरीद शक्ति बढ़ती है तो मध्यम वर्ग की व्यापार शक्ति बढ़ती है। जब गांव की खरीद शक्ति बढ़ती है तो कस्बे और शहर की आर्थिक व्यसव्था और तेजी से मजबूत होती है। हम इस चक्र को बल देकर और आगे बढ़ना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications