गौरक्षकों ने 70 वर्षीय हुसैन को पीट-पीट कर किया अधमरा, नाले में फेंक कर भागे
जम्मू। जम्मू और कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में शनिवार की रात सड़क के किनारे नाले पर अधमरी हालत में एक व्यक्ति मिला। यह 70 वर्षीय लाल हुसैन था जिस पर तथाकथित गौरक्षकों ने हमला किया था। लाल हुसैन फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती के दौरान लाल हुसैन के पैरों और सिर से लगातार खून बह रहा था। उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं थी। लाल हुसैन को अभी तक नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर उन पर गौरक्षकों हमला किया क्यों। हुसैन मूल रूप से एक गुज्जर हैं और आंखों में बेबसी लिए कहते हैं कि उनके पास तो गाय है भी नहीं सिर्फ दो भैसें हैं। फिर उन्हें क्यों निशाना बनाया गया।

डेढ़ घंटे तक नाले में पड़ा तड़पता रहा हुसैन
लाल हुसैन ने बताया कि उन पर हमला उस वक्त हुआ जब वह जम्मू के रजौरी स्थित बैंक में कैश जमा करन जा रहे थे। हुसैन ने बताया कि उन की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह एक नौजवान के पीछे पीछे चल रहे थे जो अपनी गाय ले जा रहा था। कथित गौरक्षकों ने सोचा कि वह गाय हुसैन की है। फिर हमलावरों ने ना आव देखा ना ताव बस हुसैन पर टूट पड़े और तब तक मारा जब तक हुसैन अधमरी हालत में नहीं पहुंच गया। बाद में गौरक्षक हुसैन को सड़क के किनारे एक नाले में मरने के लिए छोड़ कर फरार हो गए।
गौरक्षकों ने लूट को भी दिया अंजाम
'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक मूल रूप से गुज्जर, लाल हुसैन का कहना है कि उनके पास कोई गाय नहीं है। सिर्फ़ दो भैंसे हैं। हालांकि उनके पास कुछ बकरियां और भेड़ें थी जिन्हें उन्होंने पंद्रह दिन पहले डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था। हुसैन कहते हैं, "वो मेरा पैसों का बैग, सेलफ़ोन और शॉल ले गए।" पुलिस के मुताबिक कुलदीप राज नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जबकि हमले में करीब दर्जन भर लोग शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications