कमलनाथ के 'यूपी-बिहार...' वाले बयान पर राहुल गांधी क्या बोले?

नई दिल्ली। मुख्ममंत्री पद संभालते ही कमलनाथ ने कहा था कि मध्य प्रदेश में रोजगार पर पहला हक राज्य के युवाओं का है। कमलनाथ के इसी ऐलान पर सियासत तेज हो गई है जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने पूरे मामले पर कमलनाथ से बात करने को कहा है। कमलनाथ ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार को देखते इससे संबंधित फाइल को मंजूरी दी थी।

70 percent jobs for locals, rahul gandhi said- will discuss scheme with kamalnath

संसद सत्र के लिए जाते वक्त पत्रकारों ने राहुल गांधी से कमलनाथ के 'एमपी के युवाओं को 70 फीसदी नौकरी' वाले बयान पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वे कमलनाथ से इस मामले पर चर्चा करेंगे। कमलनाथ अपने इस ऐलान के कारण विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं। कमलनाथ ने कहा था कि उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों से जो लोग मध्य प्रदेश में आते हैं उनकी वजह से स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है। इसलिए एमपी के युवाओं के लिए रोजगार को देखते हुए मैंने इससे संबंधित फाइल को मंजूरी दे दी है।

कमलनाथ ने कहा था कि वे 70 फीसदी रोजगार मध्य प्रदेश के युवाओं को देंगे और साथ ही ऐसे उद्योग-धंधे को छूट मिलेगी जो मध्य प्रदेश के युवाओं को 70 फीसदी रोजगार देगी। गौरतलब है कि कमलनाथ का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हुआ है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही उन्होंने यूपी और बिहार के नौजवानों को रोजगार देने से दूरी बना ली है, जिसके कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+