बांग्लादेश: गैस लाइन में विस्फोट से बिल्डिंग गिरी, 7 लोगों की मौत

ढाका। बांग्लादेश के बंदरगाह शहर चटगांव में रविवार को गैस लाइन में विस्फोट होने के कारण इमारत के गिरने से करीब सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से इमारत के निचले तल का सामने का हिस्सा ढह गया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। अधिकारियों का मानना है कि गैस रिसाव के कारण ही यह विस्फोट हुआ, जिससे यह दुर्घटना हुई।

7 people were killed after gas line explosion caused a buildings collapse in Bangladesh
पुलिस अधिकारी ने एक मीडिया को बताया कि यह विस्फोट चट्टोग्राम शहर के पत्थरघाट में पांच मंजिला एक इमारत के भूतल पर हुआ। खबर में बताया गया है कि विस्फोट से इमारत की बाहरी दीवार गिर गई जिससे वहां से गुजर रहे पैदल यात्री घायल हो गए। वहीं इमारत के सामने स्थित एक दुकान को भी इस विस्फोट से क्षति पहुंची है।पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस विस्फोट के पीछे की वजह क्या रही?

इमारत का गैस राइजर इसकी चहारदीवारी के बगल में है जहां विस्फोट हुआ है। पुलिस अधिकारी को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है कि हो सकता है कि गैस राइजर (पाइप) में कोई दिक्कत आ गई हो या फिर यह विस्फोट सुबह खाना बनाने की गतिविधियों या सिगरेट की वजह से हुआ हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+